गढ़वा । बुधवार की सुबह अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस पलट गई । घटना गढ़वा जिले के घोड़दाग मोड़ की है, बस में लगभग 50 लोग सवार थे जिसमें लगभग 20 लोगों के घायल होने की सूचना है । घटना के बाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई । बस पलटने की आवाज सुनकर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजने में काफी मदद किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *