झारखंड । रखंड में सेना की जमीन घोटाला मामले में अब ED तीन दिनों तक कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष से पूछताछ करेगी। इस पूछताछ में कई कड़ियों के आपस में जुड़ने की संभावना है। जिसके आधार पर ED आगे की कार्रवाई करेगी। बता दें कि अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को ED ने बुधवार की देर रात गिरफ्तार किया था। जिसके बाद गुरुवार को ED की विशेष अदालत में उन्हें पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया था। इसके बाद ED की ओर से पांच दिनों की रिमांड की मांग की गई थी, लेकिन कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड ग्रांट किया है।

ED की ओर से कोर्ट में दलील दी गयी थी कि अभी कई लोग इस खेल में शामिल है। इन दोनों से पूछताछ में कई चीजें निकल कर सामने आ सकती है। ED ने यह भी कोर्ट को बताया कि इनसे पहले जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उनसे पूछताछ में कई बाते सामने आई है। उस पूछताछ कि कड़ी आगे बढ़ाने के लिए दोनों से पूछताछ जरूरी है।

जगत बंधू टी कंपनी के मालिक दिलीप घोष नहीं, बल्कि अमित अग्रवाल है। अमित अग्रवाल बड़े पैमाने पर कोलकाता से ही झारखंड में कई तरह के खेल खलते थे। अमित अग्रवाल पहले भी राजीव कुमार कैश कांड में जेल जा चुके है। अब दूसरी बार ED ने उन्हें जेल भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *