निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । झारखण्ड पुलिस एशोसिएशन की विभिन्न पदों पर चुनाव को लेकर प्रत्याशी राज्य के सभी जिलों में भ्रमण कर पुलिस पदाधिकारियों से वोट की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में एशोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संजुक्त सचिव, संगठन सचिव पद पर उतरे प्रत्याशी जामताड़ा पहुँचे हैं। जहाँ जामताड़ा थाना में पुलिस पदाधिकारियों ने बैंड बाजे के साथ सभी का स्वागत किया। जिसके बाद बैठक कर अपनी तीन वर्ष की कार्यकाल की उपलाधियो का चर्चा कर वोट देने की अपील किया। इसके साथ ही 15 जून को राँची में अधिवेशन समाहरोह में पहुंचने का निवेदन कर 16 जून को वोट करने का अपील किया। अध्यक्ष के पद पर उतरे योगेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुवे कहा की 15 जून को अधिवेशन समाहरोह राँची में आयोजित होगी जिसमें शामिल होने के लिए सभी से निवेदन कर रहे हैं।

16 जून को पाँच पदों पर चुनाव होना है। इसके लिए सभी वोटरों से अपने पक्ष में वोट देने का अनुरोध किया जा रहा है। वर्तमान में एशोसिएशन के अध्यक्ष हूं और पुलिस की समस्याओं के लिए हमने काम भी किए हैं। आगे और काम करने की आवश्यकता है। इसी आधार पर वोट माँग रहे हैं। वहीं एशोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे अखिलेश पांडे ने बताया की हमलोगों ने जो पिछले बार वादा किया उसको पूरा किया इसी मुद्दे को लेकर दोबारा चुनाव लड़ने के लिए उतरे हैं। जिसके लिए हमलोग प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *