इचाक:प्रखंड के इचाक मोड़ और जेपी चौक दरिया में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं विकास तीर्थ यात्रा निकाला। विकास तीर्थ यात्रा का मुख्य उद्देश्य मोदी भाजपा सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में विकास की उपलब्धियां जनता के बीच गिनाना था। कार्यक्रम का नेतृत्व जीप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता जबकि अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुभाष सोनी और जयनंदन मेहता संयुक्त रूप से कर रहें थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता और सह संयोजक कुमकुम देवी उपस्थित थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीप चेयरमैन सह कार्यक्रम के संयोजक उमेश प्रसाद मेहता ने कहा की भाजपा सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में जितने जनहित के कार्य हुए उसे गिना पाना संभव नहीं।

यह सरकार जनता के हित को सर्वोपरि मान कर कार्य करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किए है वो ऐतिहासिक के साथ अद्वितीय है। वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा की 9 वर्ष में जितने कार्य हुए उतने कार्य पूर्व की सरकार ने 70 साल में भी नही किया। इन 9 वर्ष में हर क्षेत्र में देश मजबूत हुआ है। कुमकुम देवी ने कहा की भाजपा जो कहती है वो करती है। मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो 30 जून तक यह कार्यक्रम चलेगा। मौके पर सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, हरीहर मेहता, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य सुनील मेहता, समाजसेवी रविशंकर उर्फ भोला, पूर्व मुखिया डेग्नारायण मेहता, अजीत कुमार बख्शी, सिकंदर मेहता, रंजीत मेहता, सुधीर मेहता, मनोज मेहता, सुनील मेहता, संजय मेहता, बीरबल मेहता, सुरेश मेहता, छत्रधारी मेहता, सिकंदर अंसारी, मनोज सिंह, मनोज मेहता, हुलाश मेहता, आशीष सोनी, मनोज सोनी, प्रीतम सिंह, मनोज सिन्हा, दिनेश मेहता, विजय मेहता, सुभाष मेहता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *