भगतडीह । कुसुंडा क्षेत्र ऐना आरके ट्रांसपोर्ट आउटसोर्सिंग परियोजना में शनिवार को डीजल भरने के दौरान भारी गर्मी के कारण टैंकर के टंकी में तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया। सूत्रों के अनुसार उस वक्त बाहर से डीजल लेकर आए टेंकर से आउटसोर्सिंग के इस टेंकर मे डीजल भरने का कार्य किया जा रहा था।यह हादसा तब हुआ जब आउटसोर्सिंग टैंकर के हेल्पर सुनील कुमार राय ने टैंकर का ढक्कन खोल पाइप डाल तेल भरने जा रहा था। विस्फोट के बीच तेज आग की लपटों मे सुनील करीब 20 फीट ऊपर उड़ गया।इसके बाद वह जमीन पर आ गिरा। जिसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।विस्फोटक की जोरदार आवाज सुनकर अन्य कर्मी भी वहां पहुंचे।इसके बाद प्रबंधन ने इसकी सूचना माइंस रेस्क्यू फायर बिग्रेड को दिया। फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इधर घटना से नाराज कर्मियों ने ऐना आउटसोर्सिंग का कार्य तीन घंटे ठप कर दिया मौके पर सीआईएसएफ,झरिया थाना व बोरागढ़ पुलिस पहुंची। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाह रही थी। पर कर्मियों ने इसका विरोध कर दिया। लोग मृतक के स्वजन को नियोजन व मुआवजा की मांग करते हुए धरना पर बैठ गए। सूचना पर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह जनता श्रमिक संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह,अखिलेश सिंह,अमर सिंह,शैलेंद्र सिंह,नन्हे सिंह,रिंकू सिंह,पप्पू पासवान पहुंचे। वहीं प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी प्रणब दास, जीके मेहता, एके सिंह आउटसोर्सिंग प्रबंधक शिवम शर्मा, विशाल बाला, अभिषेक सिंह, विजय राय ने मौके पर यूनियन नेताओं के साथ वार्ता किया।वार्ता में यूनियन द्वारा मृतक के स्वजनों को 15 लाख मुआवजा व ₹75000 दाह संस्कार के लिए दिया गया तथा मृतक के आश्रित को नियोजन देने का आश्वासन दिया। जिस पर प्रबंधन ने सहमति जताते हुए मृतक के भाई अनिल राय को तत्काल ₹75 हजार दाह संस्कार के लिए दिया।प्रबंधन ने 15 लाख का चेक सहित मृतक के आश्रित को नियोजन देने पर सहमति भी जताई।इसके बाद बोरागढ़ पुलिस शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि आग शॉर्ट- शर्किट से लगी या अत्यधिक गर्मी बढ़ने के कारण लगी यह जांच का विषय है ।
ऐसे घटी घटना,,,,,,
इस आउटसोर्सिंग मे चार तेल टैंकर है।जिसमे बाहर से आए टेंकर से इन टैंकरों मे डीजल भरा जाता है।इन्हीं टेंकर से छोटे वाहनों मे डीजल भरा जाता है।शनिवार की शाम तक आउटसोर्सिंग मे बाहर से डीजल लेकर आए टेकर से इस टेंकर मे डीजल भरने का कार्य किया जाना था।बाहर से डीजल लेकर आए टेंकर का पाइप को लेकर आउटसोर्सिंग टेंकर का हेल्पर कंपनी के टेंकर का ढक्कन जैसे ही खोला वैसे ही एक विस्फोटक हुआ।इसी विस्फोटक के चपेट मे हेल्पर सुनिल आ गया।वह आग के लपटों के बीच 25 फिट उपर उड़ गया।इधर बाहर से टैंकर के पाइप और टायर मे आग लग गई।किसी तरह कर्मियों ने इस टेंकर का भी आग को बुझाया।
मृतक सुनील कुमार राय छपरा के रहमपुर का रहने वाला था।उसका एक बड़ा भाई अनिल भी डेढ़ साल पूर्व से यहां सुपरवाइजर का काम करता है।सुनील की शादी डेढ़ साल पूर्व पुष्पा देवी से हुई थी।मौत की खबर सुनकर सुनील के पैतृक गांव मे मातम पसर गया।सुनील के गांव मे उसके पिता चंदेश्वर राय व मां गंगवा देवी रहती है।दोनों भाई इस आउटसोर्सिंग के कैंप में रहकर यहां काम करता था।
सुनील राय छपरा जिला का रहने वाला था।वह करीब ढाई साल से परियोजना में हेल्पर का काम कर रहा था। घटना के बाद कर्मियों को आक्रोश चरम पर था। लोगों का कहना था कि कंपनी स्थानीय की जगह दूर दराज के लोगों को बिना सुरक्षा काम कराती है। कई संगठन स्थानीय बेरोजगार को रोजगार देने पर आंदोलन करते हैं।लेकिन सेटिंग गेटिंग कर बाहरी लोगों को काम पर लगाया जाता है। लोगों का कहना था कि अगर सुनील स्थानीय होता तो सुरक्षा के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन व हंगामा से इनकार नहीं किया जा सकता था।
घटना दुखद है।प्रबंधन के द्वारा माइंस मानको पर कार्य नहीं किया जाता है।मजदूरों के सुरक्षा मे खामियां रहती है।इसे दुरूस्त करने की जरूरत है।यह घटना घोर लापरवाही का नतीजा है।इस मामले की जांच कर दोषियों पर कारवाई हो।रागिनी सिंह,भाजपा नेत्री
