प्रतिनिधि
हजारीबाग । इचाक:थाना क्षेत्र के करियातपुर गांव में जहर खाने से एक युवक की मौत हो गयी। इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार करियातपुर निवासी मोती राणा के 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार 10 मई की रात में जहर खा लिया। जिसके बाद इलाज के लिए घर वालों ने उसे तुरंत हज़ारीबाग़ ले गए। परंतु स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान अहले सुबह उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पाते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। हिमांशु एक शांत स्वभाव का सीधा सादा लड़का था। वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था। जहर खाने कारण पारिवारिक उलझन बताया जा रहा है। सामाचार लिखे जाने तक हिमांशु का शव घर नहीं पहुंचा था।
