रामावतार स्वर्णकार
इचाक । थाना क्षेत्र के इचाक बरकट्ठा रोड पर मोकतमा गांव के नावा आहर के पास दो मोटरसाइकिल में आमने सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे बाइक में सवार दो व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गए। घटना बुधवार को सुबह लगभग आठ बजे घटी। जानकारी के अनुसार बरकट्ठा से एक मोटरसाइकिल (जेएच 02बीएच 3513) हजारीबाग की ओर जा रही थी वहीं दुसरी ओर हजारीबाग की ओर से एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक (जेएच 02बीजे 8423) बरकट्ठा की ओर जा रही थी। मोकतमा के नवा आहर के पास दोनो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर हो गई। दुघर्टना में दोनो बाइक क्षतिग्रस्त हो गए।
वहीं बाइक सवार थाना क्षेत्र के बभनी टोला बांका निवासी जितेन्द्र कुमार (30) पिता देवकी महतो और वजीर महतो (55) पिता स्व. पोखन महतो गम्भीर रुप से घायल हो गए। वहीं पल्सर चला रहे हजारीबाग निवासी मुजाहिर को भी चोट लगी। घटना के बाद आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। तत्काल पुलिस को सुचना दी गई। फिर ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहन से घायलों को सदर अस्पताल हजारीबाग भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने वजीर महतो को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। मौके पर स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में गुस्सा देखा गया।
संकीर्ण सड़क होने से आए दिन होती है दुघर्टना
पीडब्ल्यूडी विभाग से बनाए गए इचाक बरकट्ठा मार्ग पर मोक्तमा से छबेलवा तक लगभग एक किमी सड़क का चौड़ाई अपेक्षाकृत काफ़ी कम है। इसके आलावा सड़क के दोनो ओर लगभग 5 फीट की गहराई है। जिसपर अभी तक मिटी भराई का काम नही हुआ है। सड़क के संकीर्ण होने और सड़क के दोनो ओर गहराई होने के कारण उक्त स्थल पर आए दिन दुर्घटना होता रहता है।
