मन की बात के सौ वां एपिसोड को लेकर रागिनी सिंह ने अपने कार्यालय में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ की बैठक।

झरिया । बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह की अध्यक्षता में झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होने वाले, मन की बात कार्यक्रम के तहत, 100 वां एपिसोड को लेकर झरिया क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों समेत कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिए।

साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि हम सबों के लिए यह काफी गर्व का विषय है। कि अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मन की बात कार्यक्रम का इस महीने 30 अप्रैल को 100 वें एपिसोड का प्रसारण हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर में भी अधिकांश जगहों पर इस कार्यक्रम के प्रसारण करने का निर्णय लिया है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा का इस कार्यक्रम के ऐतिहासिक प्रसारण करवाने में विशेष जिम्मेवारी बनती है और झरिया विधानसभा 100 बूथों पर 100 लोगो के साथ मन की बात को देखना है उन्होंने अपने लोगों से अपील किया कि , आप सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकता मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर वहा के स्थानीय लोगो जनता के साथ सुने, ओर इस कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने का काम करे

साथी झरिया विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश जगहों पर इस कार्यक्रम का प्रसारण हो। जहां भी आप प्रसारण करने की व्यवस्था कराए । वही इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून, उमेश यादव, मन की बात कार्यक्रम के संयोजक बीरेंद्र हंसदा, सुमन अग्रवाल, शैलेश सिंह चंद्रवंशी, समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *