कतरास । ईस्ट बसुरिया क्षेत्र अंतर्गत ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस द्वारा अवैध कोयला चोरी के विरुद्ध छापामारी किया गया, जिसमें 5 मोटरसाइकिल एवं तीन साइकिल पर करीब ढाई टन कोयला को जप्त किया गया तथा उक्त मोटरसाइकिल एवं साइकिल के मालिक के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया। ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की रेंगुनी ब्रिज की ओर से भूली की ओर 5-7 मोटरसाइकिल और साइकिल में कोयला लोड कर जा रहा है जिसके बाद ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार खुद जा कर छापामारी कर सभी मोटरसाइकिल और साइकिल को कोयला सहित बरामद किए। ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी हाल में अवैध कोयला का कारोबार चलने नहीं दिया जाएगा।
इस तरह की छापामारी निरंतर जारी रहेगी। छापामारी दल में ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार के अलावे आरक्षी राजकुमार यादव, हवलदार रघुनंदन साहू सहित पुलिस बल मौजूद थे।
