धनबाद । शहर के भुदा के दुहाटांड में श्री श्री 1008 श्री हनुमंत महायज्ञ तथा प्रभु श्री राम कथा अमृत महोत्सव का सात दिवसीय भव्य आयोजन शनिवार की सुबह शुरू हुई। जिसमे सैकड़ों महिलाओं ने नंगे पांव कलश शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया। आयोजन में पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश का अनुष्ठान कर महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। आयोजक ने बताया कि सात दिवसीय हनुमंत महायज्ञ तथा प्रभु श्री राम कथा अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत शनिवार की सुबह कलश शोभा-यात्रा से हुई। शाम में संगीतमय प्रभु श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। श्री हनुमंत महायज्ञ को संपन्न कराने के लिए नरेंद्र मंडल, रामस्वरूप प्रजापति, रामानंद शर्मा, पिंटू सिंह, शम्मी कुमार मंडल, निशांत कुमार, उमाशंकर सिंह, भागीरथ दास, विपिन मिश्रा, महेश सिंह, रामकुमार पटेल सहित कई लोगों ने सक्रिय योगदान दिया है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी शनि मंडल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *