झरिया । सोमवार को झरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।इस दौरान आने वाले ईद पर्व को शांति पूर्ण रूप से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक रखी गई थी । इस दौरान झरिया थाना प्रभारी सांतोष सिंह ने कहा कि आने वाले पर्व में यदि कोई किसी भी तरह को उपद्रव करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे उपद्रवियों पर झरिया पुलिस की पैनी नजर होगी, साथ ही थाना प्रभारी ने लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील किया है । मौके पर झरिया सीओ परमेश कुशवाहा, झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह, झरिया विधायक प्रतिनिधि केडी पांडे, भाजपा से झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार अग्रवाल, डॉ, नरेश प्रसाद, विक्रमा यादव, भगत सिंह, राहुल केशरी, दीपक शर्मा, फरीद मल्लिक, कलीम सिद्दिकी, आमिर खान, शोएब हुसैन, शहनवाज खान, मुख्तार खान, पार्थो वकील समेत अन्य लोग मौजूद थे ।
