झरिया । सोमवार को झरिया सीओ परमेश कुशवाहा के निर्देश पर सीआईएसएफ और झरिया पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया । इस दौरान विक्ट्री कोलियरी के समीप लगभग 100 टन अवैध कोयला जब्त किया गया । जब्त कोयला को बस्ताकोला प्रबंधन को सौंप दिया है। झरिया सीओ ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि बड़े पैमाने पर क्षेत्र में कोयला चोरी किया जा रहा है। सीआईएसएफ के यू आर टी टीम और झरिया पुलिस ने मिलकर छापेमारी किया। छापामारी के बाद अवैध कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया। परियोजना पदाधिकारी एके शर्मा ने कहा की झरिया थाने में अज्ञात कोयला चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत की गई है।

उसमें कहा गया है कि शिकायत में कहा कि दर्जनों की संख्या में कोयला चोर माइंस में घुसकर कोयला निकाल कर ले जाते हैं। झरिया इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कहीं भी कोयला चोरी नहीं होने देंगे जहां भी कोयला चोरी की सूचना मिलेगी पुलिस छापामारी कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *