झरिया । मंगलवार की देर शाम गुप्ता सूचना के आधार पर झरिया थाना क्षेत्र के ऊपर कुली नूरी मस्जिद के समीप एक घर में झरिया पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में चोरी की बैट्री बरामद की है । बताया जाता है कि झरिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने शजाद नामक व्यक्ति के घर से लगभग 30 पीस चोरी की गई बैटरी बरामद की है । विश्वसनीय पुलिसिया सूत्रों के अनुसार उक्त बरामद सभी बैटरी मोबाइल टावर से चोरी की गई बैटरी हैं । मामले में झरिया पुलिस 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । वहीं मामले को लेकर झरिया पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में और भी कई तथ्य सामने आ सकते हैं, पूरी छानबीन के बाद ही मामले की सही जानकारी दी जा सकती है, अभि मामले की जांच जारी है ।
