निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । बुधुडीह स्थित भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण एवं बुथ सत्यापन तथा आगामी कार्यक्रम 6अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस से 14अप्रैल तक के विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर गहन मंत्रणा किया गया। झारखंड सरकार के खिलाफ आगामी 11 अप्रैल को विधानसभा का महाघेराव करने को लेकर बैठक में चर्चा की गई। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में राँची लेकर जाने का निर्णय लिया। विशेष रूप से बैठक में उपस्थित पूर्व मंत्री सत्यानंद झा , भाजपा जिला बुथ सत्यापन मंडल, प्रभारी संजीव जजवाडे, सुरेस मुर्मू, जे पी सिंह, दिवाकर गुप्ता ने जिले में चल रहे बुथ गठन के काम पर प्रसन्नता व्यक्त किया बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री प्रवास हेम्रम ने किया।
मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह, सुकुमार सर्खेल, किरण बेसरा , सुकुमणि हेम्रम, कमल गुप्ता, पप्पू मंडल , मितेस साह, रंजीत यादव , महेन्द्र मंडल, सुनिल हाँसदा, अनुप पाण्डेय, विष्णु मंडल ,दुबराज मंडल, मुकेश यादव, पिन्टु गुप्ता, रंजीत राणा, निपेन सिंह, सजल दास, कैलाश मंडल , बनमाली मंडल, प्रकाश रजक, निना शर्मा, मंगल सौरेन, धनेश्वर मंडल, श्यामल मंडल, सुभाष यादव, राम सिंह यादव, द्वारिका सिंह, सतिष सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
