हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की बात थाना प्रभारी ने कही।

झरिया । होली और शब ए बरात को लेकर झरिया थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता झरिया अंचल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा और थाना प्रभारी पंकज झा ने किया जबकि संचालन शान्ति समिति सदस्य भगत सिंह ने किया। झरिया थाना प्रभारी पंकज झा ने कहा कि होली शांति और सौहार्द के प्रतिक है। अगर क्षेत्र में कोई भी हुड़दंगी या असामाजिक तत्व गलत हर्तक करते दिखा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की पैनी नजर ऐसे लोगो पर है। झरिया अंचल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने कहा कि क्षेत्र में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

पब्लिक प्लेस पर कोई भी व्यक्ति द्वारा शराब पीते हुए देखा गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। शान्ति समिति के सदस्य भगत सिंह ने कहा कि होली जैसे पर्व मे सारे गिले शिकवे भुलाकर एक दुसरे के गले मिलकर बधाई देने के काम करें ताकि समाज में खासकर पढ़ने लिखने वाले बच्चों में एक अच्छा संदेश जाए। होली के दिन कोई भी व्यक्ति द्वारा अगर रंग में भंग डालने की कोशिश करते हुए नजर आए तो इसकी सूचना झरिया थाना को दे।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विक्रमा यादव, सुमन अग्रवाल, केडी पांडे, महेश शर्मा, पिंकी साहू, मुख्तार खान, अरुण साव, सत्यनारायण भोजगडिया, प्रीतम रवानी, अरिंदम बनर्जी, संजय वर्मा, इरफान खान, राहुल केशरी, दीपक शर्मा, फरीद मल्लिक, दिलीप आडवाणी,अभिषेक अग्रवाल समेत झरिया शान्ति समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *