बिहार । बिहार के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-पटना महात्मा गांधी सेतु पथ स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल से फंदे से लटका एक छात्रा का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव की स्थिति देखने मात्र से हत्या कर शव लटकाया गया प्रतीत होता है। साड़ी के फंदे से लटकी छात्रा का पांव कुर्सी पर है जबकि एक हाथ विंडों से लटका पाया गया है। घटना बुधवार की शाम का बताया जा रहा है। आत्महत्या का यह मामला संदेहास्पद बताया जा रहा है।

लड़की का नाम अनिशा कुमारी उम्र लगभग 20 वर्ष है। उनके पिता जमरेंद्र कुमार झा पटना के रहने वाले है। मृतक के पिता झारखंड पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं। जानकारी के अनुसार मृत छात्रा मैनेजमेंट कॉलेज के गर्ल्स होस्टल के कमरा नंबर 402 में तीन लड़कियों के साथ रहती थी। 7 महीने पहले ही कॉलेज में छात्रा का नामांकन हुआ था। मृतका अनिशा की रूममेट काजल बिहार की है एवं दूसरी सलोनी उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।

रूममेट दोनों लड़कियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि सुबह 9 बजे क्लास के लिए जाने के लिए अनिशा से पूछा तो तबीयत खराब होने की बात कह वह नहीं गई। इसके बाद जब करीब शाम 7 बजे वे वापस अपने रूम पर पहुंची तो कमरा बंद पाया। इसके बाद छात्राओं ने इसकी जानकारी कॉलेज प्रबंधन को दी। कॉलेज प्रबंधन ने इसकी सूचना सदर थाने को दी। सदर थाने की पुलिस आकर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि 7 से 8 फीट ऊंची खिड़की से ब्लू कलर की साड़ी के फंदे से छात्रा अनिशा लटकी हुई है। उसका पांव कुर्सी पर टिका हुआ था। लड़की ने पीले रंग की टी-शर्ट एवं ऑरेंज कलर का पाजामा पहन रखा था। लड़की की हाइट 5 फीट के करीब है। उसका एक हाथ खिड़की पर टिका पाया गया।

मृत छात्रा का फाइल फोटो

शव की स्थिति देख पुलिस भी हैरान रह गई। कोई भी शव की स्थिति देख विश्वास के साथ कह सकता था कि हत्या कर लड़की को फंदे से लटकाया गया है। लड़की के परिवार वालों के मुताबिक दो-तीन दिन पहले खाना को लेकर कॉलेज प्रबंधक से शिकायत भी किया गया था। उसे फूड प्वाइजनिंग भी हो गई थी। जिसका इलाज कॉलेज प्रबंधक के द्वारा अस्पताल में कराया गया था। परिवार वाले भी कॉलेज प्रबंधक पर सवाल खड़े कर रहे हैं। परिवार वालों के मुताबिक छात्रा की मौत की सूचना परिवार वालों को नहीं दी गई थी। किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा परिवार वालों को इसकी सूचना दी मिली। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि गलत खाना देने की शिकायत करने पर छात्रा को मौत के घाट उतारा गया है। परिवार वालों ने कहा कि जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट के द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि एक छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगा ली है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे से फंदे के सहारे झूलती लड़की की लाश बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया हैं। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *