निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । घटवार घटवाल आदिवासी महासभा के द्वारा मंगलवार को जामताड़ा के इंदिरा चौक पर विधायक चमरा लिंडा द्वारा समाज को असभ्य भाषा का प्रयोग एवं आदिवासी सूची में शामिल होने का विरोध किए जाने से आक्रोशित घटवार घटवाल आदिवासी महासभा के लोगों ने पुतला दहन किया गया घटवार घटवाल आदिवासी महासभा के जिला अध्यक्ष दुबराज राय के नेतृत्व में विधायक चमरा लिंडा का पुतला दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दुबराज राय ने कहा कि झारखंड प्रदेश में हम सभी घटवार समाज पूर्व में आदिवासी थे आदिवासी है और आदिवासी रहेंगे ।
नटवर समाज को आदिवासी सूची से बगैर किसी कारण से और बिना गजट प्रकाशन के आदिवासी सूची से 1951 ईस्वी में बाहर कर दिया गया था यह घटवार समाज को बहुत बड़ी धोखा दिया गया चमरा लिंडा के द्वारा जो खुले मंच से घटवार समाज पर शब्द टिप्पणी किया गया है। जिसका घटवार घटवार आदिवासी महासभा घोर निंदा करता है और विधायक चमरा लिंडा के वक्तव्य का विरोध करता है उन्होंने कहा कि विधायक चमरा लिंडा को समाज से अपने वक्तव्य को वापस लेते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगना पड़ेगा अन्यथा हम लोग सड़क जाम रेल जाम करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। घटवार घटवाल आदिवासी महासभा के जामताड़ा मीडिया प्रभारी महावीर राय ने कहा कि घटवार घटवाल समाज को कितने संघर्ष और आंदोलन के बाद अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया है चमरा लिंडा के बयान का घटवार समाज विरोध करता है मौके पर काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे ।
