धनबाद । सोमवार की देर रात सरायढेला थाना क्षेत्र के स्टील के सब्जी मंडी में कुंती निवास के सामने लगी भीषण आग । धीरे-धीरे आग ने लिया रौद्र रूप और उठने लगी आग की उची -उची लपटे । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां । खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है । घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया काफी संख्या में स्थानीय दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन आग ने धीरे-धीरे रूद्र रूप अपना लिया था ।

इस अग्निकांड में दर्जनों दुकानें , झुग्गी रुपी सब्जी मंडी पूरी तरह खाक हो चुकी है । इस आगलगी में कई दुकानों में रखे हुए लाखों रूपए की संपत्ति नष्ट हो गयी है । मौके पर पहुंचे दर्जनों दुकानदार अपनी बर्बादी का तमाशा देख कर गमगीन हुए जा रहे है । जबकि दुकानदारों की पीड़ा उनके चेहरे पर स्पष्ट झलक रही है । वही अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अगलगी में लाखों रुपए के सामान जलकर राख हो गए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *