कतरास । हर हर महादेव ,बोल बम, व हरे रामा हरे रामा, हरे कृष्णा हरे कृष्णा के उदघोष से कतरास तेतुलमारी सहित बाघमारा अनुमंडल अन्य थाना ओ पी के शिवालयों सहित अन्य शिव मंदिरों से शिव की बारात गाजे बाजे भूत पिचाश भांग पीकर बारात झूमते गाते तेतुलमारी थाना परिसर से निकल कर पाण्डेयडीह मोड़ से पुनः थाना परिसर पहुची ,जहाँ बारातियो को आतिथ्य सत्कार के बाद भोजन कराया गया,जिसमे भारी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया,इस दौरान बाघमारा डी एस पी निशा मुर्मू,कतरास अंचल पुलिस निरीक्षक भिखारी राम,तेतुलमारी थाना परिवार के साथ शांति समिति के सदस्यों के अलावे अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
