धरना के माध्यम से पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की की गई मांग
धनबाद । धनबाद में व्यापारियों पर अपराधियों के द्वारा किए जा रहे हमले और फिरौती की मांग को लेकर पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स ने आज बंद बुलाया है. जिसको लेकर पुराना बाजार आज पूर्णता बंद कर प्रशासन के खिलाफ धरने के माध्यम से आक्रोश जता रही है. धरने की अध्यक्षता कर रहे पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अजय नारायण लाल ने बताया कि इन दिनों धनबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस प्रशासन के हौसले पस्त , जिसका सीधा असर हम व्यापारियों पर पड़ रहा है.
आए दिन हम व्यापारियों के साथ डॉक्टर को भी अपराधियों के द्वारा निशाना बनाया जा रहा है जिसका विरोध जताते हुए 2 दिन पूर्व भी हमने धरना दिया था ताकि इस पर जिला प्रशासन रोक लगा सके, लेकिन धरने के बाद इधर 2 दिनों में 2 घटनाएं और देखने को मिली है जिसको लेकर व्यापारियों में खौफ का माहौल बन गया है.
श्री नारायण ने कहा कि धनबाद में बहुत दिनों के बाद एक ऐसा माहौल बना है जिसमें लग रहा है कि धनबाद में अपराधियों का राज्य कायम हो गया है. उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में व्यवसाई धनबाद से पलायन करना प्रारंभ कर जाएंगे. फिलहाल आज पुराना बाजार पूरी तरह बंद है और इसका नैतिक समर्थन बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स , हीरापुर चेंबर ऑफ कॉमर्स , पार्क मार्केट चेंबर ऑफ , कॉमर्स बरटांड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स , धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स कर रहे है.
श्री लाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस ओर कड़े कदम उठाते हुए जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजने का काम करें ताकि धनबाद के व्यवसाई इस डर के माहौल से निकलकर अपना व्यवसाय कर सके.
