झरिया । झरिया के जोरापोखर थाना क्षेत्र के भागा के रहने वाले अवकाश प्राप्त शिक्षक व उर्दू शायर इम्तियाज अहमद से मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने एक लाख रुपए से भरा झोला छीन कर फरार हो गए हैं। शिक्षक झारिया एकेडमी  स्कूल से रिटायर्ड हुए थे। श्री अहमद ने थाना में मामला दर्ज कराते हुए कहा है की घर मे फरवरी माह में ही  बेटी के शादी है । झरिया एसबीआई बैक से एक लाख रुपए लेकर झोला  में रख कर घर जा रहे थे। भागा मोड पर टेम्पू से उतरने  के बाद सड़क पार कर रहे थे तभी पीछे से पल्सर मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने  झपट कर झोला छीन लिया झोला में एक लाख रुपये ,चेक, बैंक पासबुक रखे हुए थे ।

अपराधी रुपये छीन कर फरार हो गया है।घटना के बाद भागा बाजार में सैकड़ो की संख्या में समर्थन में लोग उतरे है और पीड़ित को विश्वास दिलाया कि जल्द ही एसएसपी से मुलाकात करके इस बड़ी घटना वारदात में जो भी अभियुक्त हो उसे अविलंब गिरफ्तार किया जाए।  जोड़ापोखर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही घटना को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मौर्चा झारखंड एवं बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोना खान ने कहा है कि जोरापोखर में अपराध चरम पर है । प्रशासन के होते हुए अपराधी बड़ी घटनाओ को अंजाम दे रहे है ।  जिला प्रशासन से मांग करता हूं एसबीआई  बैंक झरिया में  सीसीटीवी कैमरे को जांच की जाए और उसके अगल-बगल जो भी व्यक्ति नजर आए उसको चिन्हित करके उन्हें अविलंब गिरफ्तार किए जाए। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *