धनबाद । शहर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत लाल बांग्ला के समीप श्रीपुरम अपार्टमेंट के आठवें तल्ले में आग लग गई है। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। आग की लपटें दूर से ही नजर आ रही है। लोगों को एक बार फिर बैंक मोड़ जोड़ा फाटक रोड के आशीर्वाद टावर आगलगी मामले की याद ताजा हो गयी है। बताया जाता है कि लाल बंगला के समीप श्रीपूरम अपार्टमेंट के आठवें फ्लोर से आग की तेज लपटें निकलते देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी है। वही मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई है। जबकि आग के दहकते अंगारों के पीछे कितने लोग फंसे हुए हैं या फ्लैट खाली है? इसका पता अभी नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *