निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा एल आई सी आई और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सामने केंद्र सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के जिला प्रभारी के रूप में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव मदन महतो शिरकत किया। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सबसे पहले एल आई सी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे, जिसके बाद पैदल मार्च करते हुए कांग्रेसियों ने एस बी आई कार्यालय के सामने धरने प्रदर्शन किया। हांथों में तख्ती लिए प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। कांग्रेसियों का आरोप है कि अडानी ग्रुप एंड कंपनी को जो सरकार द्वरा दिया गया ।

कर्ज है वो अब डूब रहा है। जिससे देश में वित्तीय संकट पैदा हो गया है। बताते चलें कि अडानी ग्रुप एंड कंपनी को केंद्र सरकार द्वारा एल आई सी आई 36 हजार चार सौ 74 करोड़ और एस बी आई के 21 हजार करोड़ समेत विभिन्न बैंकों द्वारा 80 हजार करोड़ कर्ज के रूप में दिया गया है। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव मदन महतो ने पत्रकारों से बात करते हुवे कहा की पिछले पाँच वर्षों से हमलोग बता रहे हैं कि अम्बानी और अडानी देश को खोखला कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री द्वारा लगातार देश की हवाई जहाज, हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, रेल इत्यादि सरकारी संस्थाओं को इन दो लोगों के हाथों बेचने का काम कर रहे हैं। यह एक तरह भ्रष्टाचार है जिससे देश खोखला हो गई है।

एल आई सी व बैंक डूबने के कगार पर है। हमलोगों का केंद्र सरकार से माँग है कि जॉइंट पार्ल्यामेंट्री कमिटी से जांच कराया जाय। जिससे देश के गरीबों का पैसा बचाया जा सके। वहीं जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने मित्रों में देश का पैसा लुटवाने का काम कर रहे हैं। अडानी को जो कर्ज दिया गया है उसका आंकड़ा देश के सामने रखें। देश की जनता माँग कर रही है। अडानी का शेयर बाजार में लगातार गिरावट हो रही है। यह पैसा अडानी का नही देश के जनता का है।

मौके विधानसभा प्रभारी समशेर आलम, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष पंकज झा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, गणेश मित्रा, राजा राज किशोर सिंह, समर माजी, अजित दुबे, प्रभु मंडल, कालीचरण शरखेल, विमल भैया, सुबोध ओझा, आजीम अंसारी, इसराईल अंसारी, हासमत अली,अब्दुल रशीद, जैनुल अंसारी, दुलाल मंडल, भंजर अली, तपन गोराई, फजलूब अंसारी, तैयब अंसारी, आलम अंसारी, असलम अंसारी, मुस्तफा अंसारी व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *