निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । संत शिरोमणि गुरु रविदास के 646 वाँ जयंती के उपलक्ष में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल रविवार को जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत न्यू अंबेडकर क्लब, पांडेःडीह द्वारा आयोजित जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने पांडेःडीह स्थित अंबेडकर चौक में स्थापित आदमकद प्रतिमा बाबा भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर जाकर माल्यार्पण किया। जिसके बाद न्यू अंबेडकर क्लब द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा अंबेडकर क्लब, पांडेयडीह द्वारा संत शिरोमणि रविदास के 646वा जयंती समारोह का बड़े ही भव्य रूप से आयोजन किया गया।
इसके लिए मैं अंबेडकर क्लब के तमाम सम्मानित सदस्यों को धन्यवाद देता हूं।आज हम सब ने पांडेयडीह स्तिथ बाबा भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया हैं।इस समिति के द्वारा लगातार सामाजिक कार्यों का भी आयोजन किया जाता रहा हैं।इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं।मौके पर रंजन दास,तपन दास,राकेश दास समेत सैकड़ों स्थानीय मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।
