अजय कुमार जीतू
कतरास । शनिवार को तेतुलमारी थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के तिलाटांड व नायकडीह में अवैध शराब की भठिया को नष्ट किया व करीब 10 किवंटल जावा महुवा नष्ट करते हुये लगभग 200 लीटर शराब को बहाया।छापेमारी में जिला पुलिस, उत्पाद पुलिस व थाना के सभी पदाधिकारी सहित पुलिस बल जवान शामिल थे।
