अजय कुमार जीतू
कतरास। सर्वमंगला ग्रुप के अंतर्गत संचालित सर्वमंगला पब्लिक स्कूल तेतुलमारी व सर्वमंगला नर्सिंग होम के तहत संचालित सभी यूनिटों के अवैतनिक संस्थापक चैयरमैन बने डॉक्टर हरदेव प्रसाद को शनिवार को स्कूल व अस्पताल परिसर में सभी स्टाफ व अन्य ने नये फाउंडर चैयरमैन श्री प्रसाद को शाल उढा कर व बुके प्रदान कर व सभी ने माला पहनाकर स्वागत किया।श्री प्रसाद ने कहा कि वे सर्वमंगला ग्रुप के लिये नि शुल्क आजीवन अपनी सेवा देंगे।
व संस्थान को और बुलंदियों पहुचाने की बात कही। मौके पर सर्वमंगला हेल्थ एंड एडुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर सर्वमंगला प्रसाद ,प्रिंसिपल प्रभा सक्सेना,महेंद्र प्रसाद,दिलीप कुमार,प्रकाश कुमार,मृत्युंजय मंडल,विकाश कुमार, जीतु प्रसाद, बहादुर सहित सभी महिला स्टाफ ने बुके व पुरुष स्टाफ ने माला पहनाकर स्वागत किया।
