धनबाद । शहर के लगातार आगलगी की घटनाओं के बाद जिला पुलिस और अग्निशमन विभाग इन दिनों अलर्ट मूड पर काम कर रही है। अग्निशमन विभाग किसी भी सुचना को गंभीरता से ले रही है। ताकि शहर में हाजरा क्लिनिक और आशीर्वाद टावर जैसी भीषण आगलगी घटना की पुनर्रावर्ती न हो।
ऐसी ही एक सूचना शुक्रवार की देर शाम शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला नगर नेहरू काम्प्लेक्स से विभाग को मिली। जिसके बाद अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंची। जहां पता चला की नेहरू काम्प्लेक्स के इर्द गिर्द फैली झाड़ियों में आग लगी हुई थी। जिसे अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने बुझा दिया।
मौके पर अग्निशमन विभाग के पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों बैंक मोड़ थाना अंतर्गत दो आगलगी की घटनाओं के बाद वह लोग सतर्क है। जिससे की भीषण अग्निकांड की घटना दुबारा न हो।
