झरिया । गुरुवार 2 फरवरी को मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के द्वारा स्व. मदनलाल अग्रवाल के जन्म शताब्दी को बड़े ही धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान कार्यक्रम से हुआ । जहां लगभग 50 लोगों ने रक्तदान किया । गुरुवार की शाम अग्रवाल धर्मशाला में स्व. मदन लाल अग्रवाल के जन्म शताब्दी समारोह में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में स्वर्गीय मदन लाल अग्रवाल के सपुत्र मनमोहन अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय प्रतियाशी एवं प्रबंध कार्यकारणी सदस्य जग्गनाथ शाही , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धनबाद विभाग संचालक केशव प्रसाद हाड़ोडिया , मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट झरिया के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने दीप जला कर रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की ।

स्व. मदन लाल अग्रवाल के द्वारा किए गए सामाजिक कार्य युवाओं व सभी वर्गों के लिए प्रेरणादायक:राजकुमार अग्रवाल झरिया मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि स्व. मदन लाल अग्रवाल ने कई ऐसे सामाजिक कार्य किए हैं । जो समाज को विकासशील बनाने में काफी मदद की है, उन्होंने समाज सेवा को प्राथमिकता दी और उनके विचार युवाओं और अन्य वर्गों के लिए भी काफी प्रेरणादायक है ।

मुख्य अतिथियों ने युगपुरुष स्मृति शेष स्वर्गीय मदन लाल अग्रवाल के जीवन पर प्रकाश डाला । वक्ताओं ने बताया कि 31 जनवरी , 1923 को झरिया में जन्मे मदनलाल अग्रवाल सामाजिक कार्य को व्यापार एवं परिवार से भी अधिक महत्व देते थे । उन्होंने अनेक संस्थाएं बनाकर अपने रिश्तेदारों व परिचितों को भी इस हेतु प्रेरित किया । मदन लाल अग्रवाल अग्रवाल पर बनी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म लोगों को दिखाई गई ।

सेवा सम्मान अलंकरण के तहत जयप्रकाश देवरलिया, रतनलाल अग्रवाल, डॉक्टर ओम प्रकाश अग्रवाल, द्वारका प्रशाद गोयनका, छेदीलाल तुलसियान, निरंजन अग्रवाल, हरनारायण सवारियां, ओम प्रकाश अग्रवाल, नथमल अग्रवाल, श्यामसुंदर चौधरी, सुसील अग्रवाल, पवन केजरीवाल, इंद्र केजरीवाल, राजेंद्र अग्रवाल, अरुण अग्रवाल , दुर्गा प्रसाद खिड़किया, सीताराम खेतान , श्रवण अग्रवाल , रामचंद्र मित्तल , श्यामसुंदर गोयल , सुरेंद्र भगानिया , मामन चंद कारिवाल , प्रकाश शर्मा , अशोक शर्मा को सम्मानित किया गया ।

इसके बाद मारवाड़ी उच्च विद्यालय , बालिका विदया मंदिर , स्वामी विवेकानंद विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया . कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सम्मेलन सचिव दीपक अग्रवाल, रक्तदान संयोजक रविकांत अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष निशा शर्मा, बालिका विद्या मंदिर संयोजक महेश जालिका, हरीश राठी अनिलखरकिया, अमित भोजगढ़िया, प्रमोद जालूका, महेश जालूका, सत्यनारायण भोजगड़ीया, विनोद अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, दिनेश शर्मा, अनूप लिल्हा आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *