धनबाद । गुरुवार की शाम केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुसतौर बीएनआर रेलवे साइडिंग काली मंदिर के समीप हाइवा की चपेट में आकर लगभग 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई । घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया । मृतक बच्चे का नाम राजकुमार बताया जा रहा है घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग कर रहे हैं ।घटना की जानकारी मिलते ही केंदुआडीह पुलिस भी मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है । फिलहाल बच्चे की मौत से लोग काफी आक्रोशित हैं ।
