धनबाद । शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मिट्ठू रोड में गुरुवार की दोपहर एक युवती ने अपने कमरे में फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में युवती को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मिट्ठू रोड मोहल्ले में 27 वर्षीय युवती अपने कमरे में फंदे से झूल गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे झूलते देखा तो आनन-फानन में उसे फंदे से निकाला और अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत बताया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बारे में परिजन कुछ भी बताने से इनकार किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
