झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला सोनार बस्ती में 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी । घटना के संबंध में बताया जाता है कि बस्ताकोला सोनार बस्ती निवासी अनिल वर्मा के लगभग 20 वर्षीय पुत्र सुमित वर्मा ने गुरुवार की दोपहर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, युवक ने रस्सी के सहारे फांसी लगाई । घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है । घटना से स्थानीय लोग भी काफी स्तब्ध है । स्थानीय लोगों घटना की जानकारी झरिया पुलिस को दे दी गई है । सूचना मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई है, और मामले की जांच में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *