झरिया । मंगलवार को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के जोड़ा फाटक रोड स्थित आशीर्वाद टावर में आगलगी की घटना में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी । जिसमें से 9 लोगों का दाह संस्कार बुधवार की देर शाम को झरिया धनबाद बस्ताकोला गौशाला मुक्तिधाम में हुआ । वही परिजन द्वारा 2 शवो को बोकारो और 3 शवो को हजारीबाग के अपने पैतृक गांव ले गए । वहीं गौशाला मुक्तिधाम में काफी संख्या में लोग जुटे, जिन्होंने भी एक साथ एक ही परिवार के इतने रिश्तेदारों के शवों का दाह- संस्कार होते देखा उनकी रूह कांप गई ।
फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में 3 बच्चे तन्नू कुमारी, अमन, श्रेया, एक पुरूष विजय लाल श्रीवास्तव सुबोध श्रीवास्तव के पिता और 10 महिलाओं में सुबोध श्रीवास्तव की पत्नी माला देवी, गौरी देवी, पुतुल देवी, सुनीता देवी, बेबी देवी, वृंदा देवी, सुशीला देवी, सविता श्रीवास्तव, आशा देवी, सुशीला देवी शामिल है । सभी के शवों को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजनों को सौंप दिया गया था । जिसके बाद परिजनों द्वारा शवों को पोस्टमार्टम हाउस से सीधे झरिया धनबाद बस्ताकोला स्थित गौशाला मुक्तिधाम ले जाया गया जहां सभी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया । वहीं बच्चे के शव को दफनाया गया ।
