पाथरडीह। पाथरडीह कोल वाशरी अंतर्गत सिंदरी बी.एच रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पोल संख्या 14/p4B पास रेलवे ट्रेक पर पैर कटा मिला ।जिसकी सूचना रेलवे ट्रैक मैन रविन्द्र कुमार पासवान ने अपने वरीय अधिकारी को बतया इन्होंने आरपीएफ कंट्रोल रूम धनबाद और जीआरपी पाथरडीह को घटना की जानकारी दी जीआरपी रेलवे पुलिस घटना स्थल पहुच सव को कब्जे में लेकर रेलवे ट्रेक से हटाया और पोस्टमार्टम के लिये धनबाद भेजा ।
वही आरपीएफ आरक्षी हंस राज निषाद ने बतया की रेलवे के कोई अधिकारी घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी जिसकी सूचना पर हमसब घटना स्थल पहुच शव को पहले कब्जे में लेकर शिनाख्त की शव के आसपास या उसके वस्त्र से कोई भी आईडी नही मिला है इसलिए शव की पहचान नही हो पा रहा है यह अज्ञात शव है जिसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है ।
वही बी एच रेलवे स्टेशन पाथरडीह के स्टेशन मास्टर ए एम कुरैसी ने बतया की घटना की सूचना हमे सात बजकर चालीस मिनट पर मिला है की पोल संख्या p/p4B के पास एक शव ट्रेक पर काटा हुआ मिला है तुरंत आरपीएफ कंट्रोल रूम को खबर किया और शव पास एक स्टाफ को देखरेख के लिये रख दिया ताकि कोई नुकसान न पहुचा पाए इस ट्रैक से एक माल गाड़ी पांच बजकर तीस मिनट पर गुजरी है दूसरा सात तैतीस में सिंदरी धनबाद पैसिंजर गुजरी है अब हम यह नही बात सकते कि यह किस गाड़ी से काटा है
मासस नेता हरे मुरारी ने बताया कि सिन्द्री बी.एच रेलवे स्टेशन पोल संख्या 14/P4B के पास किसी ट्रेन से गिरकर पैर कट गया और उसकी मौत हो गई है।फिलहाल घटनास्थल पर आरपीएफ व जीआरपी पुलिस पहुचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु धनबाद भेजने की प्रकिया में जुट गई है। मौके पर आरपीएफ से आरक्षी हंस राज निषाद आरक्षी विजय कुमार जीआरपी पाथरडीह से ऐ एस आइ महेंद्र उरांव ऐ एस आइ अवधेश प्रशाद
