निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के आवास पर भारत जोड़ो यात्रा के समापन के अवसर पर जिलाध्यक्ष ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि भी मनाई गई।इस अवसर पर शहर के गांधी चौक पर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा आज संपन्न हुई है।

आज राहुल गांधी ने कश्मीर में झंडोत्तोलन किया है और कांग्रेस पार्टी सभी जिला एवं प्रखंड मुख्यालय में झंडोत्तोलन कर रही है।पार्टी के द्वारा राहुल गांधी के संदेश को पर्चा के द्वारा बुद्धिजीवी वर्ग एवं आम लोगों के बीच प्रसारित किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी रफीक अनवर ने कहा कि 7 सितंबर को राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी जो सोमवार को जम्मू कश्मीर में यात्रा का समापन किया गया जिस तरह राहुल गांधी ने श्रीनगर में ध्वजारोहण कर भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया है उसी तरह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा फहराकर देश की एकता का संकल्प लिया। इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नफरत छोड़ो भारत जोड़ों के नारे लगाए।

मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु मंडल करालीचरण सरखेल, जीवेश्वर मिश्रा, अजीत दुबे, नंदकिशोर सिंह विजय दुबे मधुसूदन चंद्रा विनोद छत्रिय तनवीर आलम असलम अंसारी मुबारक अंसारी मुस्तफा अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *