झरिया/ भगतडीह । रविवार की सुबह डॉ. दंपति डॉ. विकास हाजरा व डॉ. प्रेमा हाजरा समेत उनके भांजे का शव लेकर परिजन झरिया धनबाद बस्ताकोला गौशाला मुक्तिधाम परिसर पहुंचे । जहां डॉक्टर दंपति के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची थी । अचानक डॉ. दंपति के आकस्मिक निधन पर धनबाद सहित पूरे कोयलांचल के लोग काफी दुखी और सकते में हैं । मुक्तिधाम में पहुंचे लोगों के आंखों से आंसू छलक पड़े । वही डॉ. प्रेमा हाजरा के मायके से भी लोग मुक्तिधाम पहुंचे थे । डॉक्टर दंपति का शव झरिया धनबाद बस्ताकोला गौशाला मुक्तिधाम पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया, जिन्होंने भी डॉक्टर दंपति के निधन की खबर को सुना वह सहम गए और मुक्तिधाम पहुंच गए ।
तीन वाहन पर 11:30 बजे तीनो पार्थिव शरीर पहुंचा झरिया धनबाद बस्ताकोला गौशाला मुक्तिधाम,,,,, रविवार की सुबह 11:30 बजे तीन वाहन पर डॉक्टर विकास हाजरा डॉक्टर प्रेमा हाजरा व उनके भांजे का पार्थिव शरीर झरिया धनबाद बस्ताकोला गौशाला मुक्तिधाम पहुंचा । जहां विधि- विधान के साथ उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ ।
12:33 मिनट पर पुत्र ने दिया डॉक्टर विकास हाजरा को मुखाग्नि,,,,,
रविवार को झरिया धनबाद बस्ताकोला गौशाला मुक्तिधाम में डॉ. विकास हाजरा को 12:33 मिनट पर उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी, जिसके 5 मिनट के अंतराल के बाद उनके पुत्र और पुत्री ने मिलकर माता प्रेमा हाजरा को मुखाग्नि दी, वही 5 मिनट के अंतराल के बाद डॉ. विकास हाजरा के पुत्र ने उनके भांजे को मुखाग्नि दिया ।
अचेत होकर गिरी डॉ. दंपति की पुत्री,,,, पिता डॉ. विकास हाजरा व माता डॉ. प्रेमा हाजरा की पुत्री मुक्तिधाम परिसर में अचानक अचेत होकर गिर पड़ी । जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया । लोगों ने आनन-फानन में उन्हें तुरंत उठाया और उनके ऊपर पानी का छिड़काव किया ।
मौके पर पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा, अजय नारायण लाल, डॉक्टर ओपी अग्रवाल समेत कई प्रसिद्ध चिकित्सक समेत कई गणमान्य लोग मुक्तिधाम पहुंचे थे ।
