झरिया । कोयलांचल के दो प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विकाश हाजरा एवम डॉ. प्रेमा हाजरा सहित 5 लोगों की सीसी हाजरा अस्पताल आवासीय परिसर में आगलगी से मृत्यु की खबर ने पूरे धनबाद को झकझोर दिया है। इस दुःख की घड़ी में झरिया नगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राकेश पासवान के नेतृत्व में आज रविवार को
राजा तालाब छठ मंदिर के सामने कैंडल जलाकर
दिवंगत आत्मा को श्रृद्धांजलि दी गई । ईश्वर से मृत आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की गई ।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित धनबाद जिला ओबीसी के अध्यक्ष प्रीतम रवानी धनबाद जिला अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद जहीर अंसारी अनुसूचित जाति विभाग के जिला उपाध्यक्ष गणेश रजक ओबीसी के जिला उपाध्यक्ष फैज रिजवी मणि भूषण तिवारी संजय चौहान रमेश भाई छोटू भारती देवी शोभा देवी शकुंतला देवी मीना देवी रेनू देवी चंपा देवी तारो देवी विजय हारी धीरज रजक मुकेश हरि बबलू आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *