धनबाद । शहर में हुए चर्चित हाजरा क्लीनिक आगलगी मामले में रांची से 4 सदस्यीय फॉरेंसिक जांच टीम रविवार को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के टेलिफोन एक्सचेंज रोड स्थित हाजरा क्लीनिक पहुंची। जहां पर टीम ने अपने संसाधनों का इस्तेमाल कर प्रभावित स्थानों का मुआयना किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फॉरेंसिक जांच टीम ने घटनास्थल पर से कई सैंपल एकत्र किया। जिसमें ब्लड सैंपल बाथरूम में पड़े हुए बाथटब से पानी का सैंपल जमा करते हुए सारे जांच की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई है। जिससे कि उन्हें जांच में सुविधा मिल सके। वही हाजरा क्लीनिक आग लगी मामले मे डॉक्टर दंपति समेत पांच लोगों की मौत के अलावा उनके एक पालतू कुत्ते की भी मौत हुई थी।

जिसका शव जांच के लिए अब तक रखी हुई है। फॉरेंसिक जांच टीम ने आग लगने के कारणों के साथ-साथ सभी कमरों का निरीक्षण कर वहां की वस्तु स्थिति को समझने का प्रयास किया है। जांच टीम कई पहलुओं को ध्यान में रखकर पूरी जांच की है। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि आग लगने का कारण क्या रहा और किस परिस्थिति में 5 लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *