धनबाद । शहर के धनबाद रेलवे स्टेशन के शौचालय में रविवार की सुबह एक शव मिलने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जीआरपी को मामले की जानकारी दी. वही जीआरपी ने आकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोनू हाड़ी नामक युवक धनबाद रेलवे स्टेशन के शौचालय में पिछले 2 महीने से कार्य करता था। जिसके बाद उसे मिर्गी का दौरा पड़ने से वह जमीन पर गिर गया। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
