कतरास । शनिवार को तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पी एस बी चौहान बस्ती कुआँ में गिरी बच्ची को बचाने के लिये छलांग लगाई माँ- बेटी की मौत हो गयी,हदय विदारक इस घटना की सूचना पाकर क्षेत्र के लोग हस्तप्रभ है,घटना के सूचना पाकर कई लोग पहुचकर शोक संतृप्त परिवार को सान्तवना देने के लिये पहुचे,घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है सुबोध भुइँया की 6 वर्षीय बच्ची मालो उर्फ बॉबी कुमारी कुआँ से पानी खीचने के दौरान कुआँ में गिर गया।

बच्ची को कुआँ में गिरते देख कपड़ा धो रही उसकी माँ उसे बचाने के लिये कुआँ में छलांग लगा दी,कुछ देर बाद लोग खोजबीन के बाद देखा कि माँ बेटी कुआँ में गिरी पड़ी अनान फानन में कुआँ से अस्पताल ले गया जहाँ दोनों को मृत्यु हो गयी ,घटना के बाद लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना से परिवार को रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *