भगतडीह । बस्ताकोला लिबर्टी पहाड़ी बस्ती में शनिवार को कांग्रेस सह आरसीएमएस नेता सुरेश पासवान का श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया. सभा में झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने स्वर्गीय पासवान के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पासवान कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के समस्याओं से भी अवगत हुई. कहा की झरिया मैं पेयजल एक गंभीर समस्या है उन्होंने इसे चुनौती के रूप में लिया है. पेयजल समस्या से झरिया की जनता को मुक्ति मिलेगी. कोलियरी क्षेत्रों में खदान के पानी को आरओ फिल्टर प्लांट के माध्यम से पीने लायक बना कर लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा.

इसके लिए क्षेत्र में जगह-जगह सर्वे का भी काम अंतिम चरण में है.मौके पर मुख्य रूप से रामकृष्ण पाठक, रामबाबू पासवान, बबलू सिंह, श्रीभगवान पासवान, संजय पासवान, राजा पासवान, नरेश व्यास, मेघनाथ साव, नरेश साव आदि थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *