झरिया । झरिया थाना पुलिस ने शनिवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर जन वितरण दुकान के राशन का कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया । पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बस्ताकोला झरिया- धनबाद मुख्य मार्ग पर एक स्कूटी संख्या jh10सी एम- 6177 पर लाद कर ले जा रहे 3 बोरा चावल जप्त किया । स्कूटी चालक पिंटू सिद्धकी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । झरिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि इन दिनों झरिया क्षेत्र के विभिन्न जन वितरण दुकान से राशन की कालाबाजारी हो रही है ।
गरीब तबके के लोगों के लिए आने वाले राशन को चावल तस्कर ओने पौने दाम पर खरीद कर धनबाद स्थित गोदाम में जमा करते हैं । वहां से इन चावल को राज्य के विभिन्न जिलों में खपाने का काम किया जाता है । गुप्त सूचना के आधार पर झरिया इंस्पेक्टर पीके झा के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित किया गया । सूचना मिलते पुलिस ने मुख्य मार्ग पर जांच शुरू किया । पुलिस को देखते ही चावल तस्कर वाहन लेकर भागने लगे । पुलिस ने खदेड़ कर एक स्कूटी सवार को पकड़ लिया । झरिया पुलिस का कहना है कि मामले में चावल से संबंधित कागजात की मांग की गई है, जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है ।
