मंदिर सकारात्मक विचारों का घर- जिप अध्यक्ष

रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग/इचाक । प्रखंड के मंगुरा स्थित महावीर स्थान में सार्वजनिक दुर्गा मंडा निर्माण समिति के तत्वावधान में शनिवार को मां दुर्गा के भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई। आचार्य श्री निवास पाण्डेय के नेतृत्व में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन कर मंदिर की नीव रखी गई। पूजा अनुष्ठान में मुख्य पुजारी कमलेश कुमार मेहता, बिरेंद्र कुमार शर्मा, हितनारायण मेहता, केवल मेहता, मेघलाल ठाकुर, राजो मेहता, राजेंद्र रवि सपत्नीक शामिल हुए। पूजा के उपरांत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नागेश्वर मेहता और संचालन समिति के सचिव महेश कुमार मेहता ने किया।

मुख्य अतिथि जिला परिषद् अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने मंदिर निर्माण में भूमिदाताओं और समिति के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि मंदिर सकारात्मक विचारों को जन्म देनेवाला एक ऐसा धार्मिक स्थल है। जहां से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। विशिष्ठ अतिथि विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि कई कालखंडों से इचाक मंदिर तालाब और बाग बगीचों के लिए विख्यात रहा है। भव्य मंदिरों के होने से आस्था ही नहीं रोज़गार को भी बढ़ावा मिलता है। मंगुरा में भव्य मंदिर का निर्माण होने से इचाक-बरकट्ठा रोड टेंपल कॉरिडोर के रुप में जाना जायेगा। इस रोड से पर्यटक नेशनल पार्क, इचाक के ऐतिहासिक मंदिर तथा बाग बगीचे, मंगुरा स्थित मां दुर्गा मंदिर, पुनाई स्थित संकट मोचन मंदिर और सूर्यकुण्ड का भ्रमण एक साथ कर सकेंगे।

उन्होनें मंदिर परिसर में पेयजल, शौचालय और पीडब्ल्यूडी रोड से मंदिर के मुख्य द्वार तक फेवर ब्लॉक देने की घोषणा की। पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि भूमिदान में हिंदु मुस्लिम दोनो समुदाय के लोग शामिल हैं। ये आपसी एकता और भाईचारे की पराकाष्ठा है। भाजपा नेता बटेश्वर मेहता ने भूमिदाता और समिति के कार्यकर्ताओं को महान बताया। कांग्रेस प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ. आरसी मेहता ने धर्म प्रेमियों का हौसला बढ़ाते हुए एक लाख एक हजार रुपए का सहयोग करने की घोषणा की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष उमेश प्रताप ने इचाक में मन्दिरों के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार मेहता, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, बरकट्ठा के पूर्व प्रमुख रामलखन मेहता, जिप सदस्य रेणु देवी, पूर्व मुखिया वकील मेहता, मुखिया संघ के ज़िला अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, मुखिया अशोक कपरदार, मेहता विकास मंच के अध्यक्ष जयनारायण मेहता, समाज सेवी और भाजपा नेता बालेश्वर मेहता, समिति के संरक्षक रामलखन मेहता, संरक्षण कमेटी के सदस्य सुनील मेहता समेत कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि डेगनारायण मेहता, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, ओम प्रकाश मेहता, हरिहर मेहता, जदयू नेता अर्जुन मेहता, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानन्द अग्रवाल, मुखिया मीना देवी, निशु कुमारी, राजकुमार नायक, पंसस कमली देवी, अनुज कुमार मेहता, चंद्रधारी मेहता, ब्रजकिशोर मेहता, दयानंद मेहता समेत मंगुरा, मोकतमा, करियातपुर, फुरुका, जमुआरी और निचली जमुआरी के हजारों धर्म प्रेमि इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामशरण शर्मा, बुद्धदेव मेहता, तालो महतो, केदार मेहता, वासुदेव राम, रंजीत मेहता, संदीप कुमार,महेंद्र मेहता, रेवा महतो, बद्री मेहता, अशोक राम, बालेश्वर मेहता, शांति देवी, मातृ देवी, करुणा मेहता, पिंकी देवी, विंदेश्वरी देवी, ललिता कुमारी, वंशिका राणा, पुष्पा कुमारी, रंजू देवी, कलावती देवी, सावित्री देवी, सुधा देवी, रीतलाल साव, व्यास मेहता, बढ़न कुशवाहा, पप्पू मेहता, मोहन कुशवाहा, मुकेश राणा, राजू शर्मा, राजेंद्र रवि, धनेश्वर सोनी, राजेंद्र गिरी, शुभम कुमार, शिव कुमार मेहता, सीताराम कुशवाहा, रामअवतार स्वर्णकार, अरुण प्रसाद, छोटन महतो, राजू यादव, दुखन यादव, वासुदेव गोप, राजू प्रसाद, राजेंद्र साव, गोपाल प्रसाद, गोपाल गिरी, प्रभु राम, राजकुमार मेहता, जय नारायण मेहता, उपेंद्र कुमार, महेंद्र पासवान, कृष्णा पासवान, चटरगुन मेहता, अमृतराम, विजय सिंह, भोला मेहता, किशोर मेहता, रंजीत मेहता, सुनील मेहता, सूर्यनारायण मेहता, संजय ठाकुर समेत मंगुरा, मोकतमा, करियातपुर, फुरुका, जमुआरी तथा निचली जमूआरी के दर्जनों लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *