निशिकांत मिस्त्री

नारायणपुर के डोकीडीह में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मचाया जमकर उत्पात, पुलिस इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से हुआ घायल बचाव के लिए पुलिस ने लगभग 30 राउंड किया हवाई फायरिंग

जामताड़ा । नारायणपुर थाना क्षेत्र के डोकीडीह गाँव मे शुक्रवार को सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक समुदाय विशेष के द्वारा जमकर पत्थरबाजी की गई । पत्थरबाजी की घटना में दो पुलिसकर्मी सहित लगभग आधा दर्जन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना शुक्रवार देर शाम की है । विदित हो कि डोकीडीह गाँव के मोहली समुदाय के लोग शुक्रवार को सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए मुस्लिम टोला होते हुए समीप के तालाब में जा रहे थे । इसी दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई । पूजा कमेटी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दिया । सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना के पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह थाना प्रभारी अभय कुमार, बीडीओ प्रभाकर मिर्धा मौके पर पहुंचे एवं लोगों को समझाने में जुट गए।

बिना डीजे प्रतिमा विसर्जन को राजी हुए हिंदू समुदाय के लोग बावजूद दूसरे समुदाय ने किया पत्थरबाजी । मौके पर पहुंचे पुलिस- प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझाया बुझाया इस दौरान हिंदू पक्ष के लोग बिना डीजे के मस्जिद वाली गली में प्रतिमा विसर्जन को राजी हो गए । एक ठेला पर लेकर प्रतिमा विसर्जन के लिए ला रहे थे । पुलिस एवं प्रशासन मौके पर मौजूद थे लेकिन अचानक से मुस्लिम समुदाय की एक भीड़ हो हल्ला करने लगी और पत्थरबाजी करने लगे। दर्जनों की संख्या में मौजूद दूसरे समुदाय के लोगों ने अचानक पुलिस प्रशासन पर हमला बोल दिया। इधर घटना के बाद जिले के डीसी फैज मुमताज, एसपी मनोज स्वर्गियरी एसडीओ संजय पांडे समेत अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं प्रशासन के लोग मौजूद हैं । इस स्थिति को सामान्य करने में जुटे हैं वहीं पुलिस ने बचाव में कई राउंड हवाई फायरिंग भी किया समाचार प्रेषण तक आना- पानी की स्थिति बनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *