झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के शाह नगर आजाद स्कूल के समीप शुक्रवार की देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई । इस दौरान भुजाली लगने से दैनिक मजदूर पेंटर का का करने वाले राजा नामक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया । जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया । घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की रात राजा का अपनी पत्नी से विवाद हो गया । इस दौरान शकील आया फिर राजा से शकील का विवाद हो गया विवाद ने धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया । इस दौरान जमकर मारपीट के साथ चाकू बाजी भी हुई । जिसमें राजा गंभीर रूप से घायल से हो गया है ।
मेरा अपनी पत्नी से विवाद हो गया, इस दौरान शकील समेत आधा दर्जन लोग आए और मुझे भुजाली मार दिया, राजा, घायल,,,,,
चाकूबाजी में घायल राजा का कहना है कि मेरा अपनी पत्नी से विवाद हो गया था फिर समीम, समीर, वकील, शकील, कलीम, शागीर, व नसीम आया और मुझ पर हमला बोल दिया । इस दौरान उन लोगों ने मुझे भुजाली मार दिया, घटना के बाद घर वालों की मदद से मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
शराब के नशे में राजा ने किया हमला, अख्तरी खातून, घायल,,,
मामले को लेकर दूसरे पक्ष के मोहम्मद शकील की पत्नी अख्तरी खातून ने आरोप लगाया है कि राजा शराब के नशे में आया, फिर गली ग्लोज करने लगा मना करने पर मुझ पर और मेरे घर वालों पर हमला बोल दिया । जिससे मेरे सर में गहरी चोट आई है ।
