झरिया । गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय मंत्री सह झारखंड प्रदेश प्रभारी भाजपा नेता रमेश पांडे ने झरिया धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा फहरा कर गणतंत्र दिवस की शुभकामना पूरे देशवासियों को दी साथ ही सेल्यूट तिरंगा संगठन में सभी प्रदेशवासियों देशवासियों से जोड़ने का आग्रह किया । श्री पांडे ने बताया कि सेल्यूट तिरंगा संगठन राष्ट्रहित में काम करने वाला संगठन है । इससे जुड़कर हम सभी हिंदू राष्ट्र का सपना पूरा कर सकते है ।
