भगतडीह । गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक सोमेन चटर्जी ने झंडोत्तोलन किया. उन्होंने कहा कि बीसीसीएल से जुड़े कर्मचारी देश की ऊर्जा की जरूरत को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. वही बस्ताकोला कोलियरी कार्यालय में पिओ एके शर्मा ने झंडोत्तोलन किया. मा वत्सला ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ आर चौहान ने आटा चक्की स्थित कार्यालय में झंडोत्तोलन किया बस्ता कोला . विक्ट्री कोलियरी में असंगठित मजदूर नेता नीतीश पासवान ने झंडा फहराया. मौके पर विजय चौधरी नरेश साहू नरेश व्यास राम नारायण चौहान मगधीरा कैलाशपति देवी दतिया देवी एवं सभी असंगठित मजदूर मौजूद थे जो थे. बोरागढ़ ओपी में ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार ने झंडातोलन किया. सस्ता कोला टीओपी में झरिया थाना के एसआई राजेश यादव ने झंडोत्तोलन किया मौके पर ललित यादव और झरिया थाना के कई अफसर कई जवान शामिल थे ।
