झरिया। शुक्रवार को बालिका विद्या मंदिर में “परीक्षा पे चर्चा” विषय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लाइव विडियो का प्रोग्राम सुबह 11 बजे से दिखाया गया । इस कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, विद्यालय अध्यक्ष हरीश राठी, सचिव गणेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, सदस्य मोहित अग्रवाल, सुमित खेतान, विद्यालय प्राचार्या उपप्राचार्या, शिक्षक शिक्षिकाएँ एवं कक्षा दशम एवं द्धाद्धश के छात्र- छात्राएँ उपस्थित थे । सभी ने मिलकर परीक्षा से संबंधित माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के दिशा- निर्देशों की वीडियो प्रोजेक्टर में देखी ।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि मन में तय कर लीजिए कि परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है, हमारी विकास यात्रा के ये छोटे- छोटे पड़ाव हैं । इस पड़ाव से पहले भी हम कई बार गुजर चुके है । उन्होनें छात्रों से कहा कि हमें कठिन परिश्रम करना चाहिए, तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे । प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान तनाव को पीछे छोड़ने और परीक्षा के डर को दूर करने तथा परीक्षा को त्यौहार की तरह मनाने की सलाह दी । परीक्षा को लेकर दबाव में न रहें, सोचें, विश्लेषण करें, कार्य करें और फिर जो आप चाहते हैं उसे प्राप्त करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दें ।
छात्रों को उन्होनें सलाह दी कि मोबाईल फोन एवं सोशल नेटवर्किंग से थोड़ा दूरी बना कर रखें बहुत ज्यादा प्रयोग न करें । केवन परीक्षा के लिए ही नहीं हमें अपने जीवन में हर स्तर पर टाइम मैनेजमेंट को लेकर जागरूक रहना चाहिए । छात्र- छात्राएँ इस कार्यक्रम से काफी लाभान्वित हुए एवं आने वाली परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करेगें ।
