निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । समाज कल्याण समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक एवं अधिविद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया। सांस्कृतिक एवं अधिविध् कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस द्वीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के दौरान विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी भी मौजूद रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के द्वारा रंग बिरंगे पोशाकों में नृत्य एवं झांकी की प्रस्तुति की है। इस कार्यक्रम में एकल डांस और सामूहिक ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अधिविध्द कार्यक्रम के तहत ड्रॉइंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता कार्यक्रम के आयोजन में जामताड़ा नगर पंचायत के अंतर्गत विभिन्न स्कूली बच्चों ने भाग लिया। डांस प्रतियोगिता में नृत्य झंकार एकेडमी,सेंट एंथोनी,नेशनल एकेडमी, ज्ञानोदय विधा निकेतन अन्य संस्थान ने भाग लिया। प्रतिभागियों के द्वारा एक से बढ़कर एक डांस की प्रस्तुति की गई। समिति के अध्यक्ष बिरेंद्र मंडल ने कहा की समाज कल्याण समिति के द्वारा हर वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व शुभ संध्या पर सांस्कृतिक सह अधिविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत 74 वा गणतंत्र दिवस की सुअवसर पर सांस्कृतिक ,नृत्य,गीत,प्रश्नमंच प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं।

इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से जामताड़ा नगर पंचायत के अंतर्गत स्कूली बच्चों और डांस स्कूल के बच्चे को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिलता हैं और हम सब मिलकर उस प्रतिभावान बच्चो को प्रोत्साहित करते हैं। मौके पर राजा अजीत कुमार सिंह,तपन दास, डीडी भंडारी ,सुनील बस्की, गऊर बाउरी,सुजय सरकार, श्यामा नंदन सहाय, श्रीकांत प्रसाद, तमाल मित्रा, विकास मंडल,प्रेम भंडारी, दीपेंदु नायक, कंचन दत्ता, शिव शंकर मंडल देवेश सेन,प्रणव कुमार दास,सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *