निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा में दो ट्रक कंटेनर से लगभग 80 की संख्या में अवेध रूप से अमानवीय तरीक़े से मवेशी ले जाने की सूचना पर मिहिजाम थाना प्रभारी प्रणय सत्यम ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि सभी मवेशी बिहार से बंगाल लेकर जा रहे थे। बजरंग दल के संयोजक सोनू सिंह ने बताया कि मुझे गुप्त सूचना मिली थी कि देर रात बगदाहा के रास्ते से तो कंटेनर से मवेशी लेकर कुछ लोग लेकर जा रहे हैं। जिसकी सूचना मिहिजाम थाना को दिया गया। हमलोगों ने भी वाहन का पीछा करते हुवे। बेवा बाईपास सड़क में मिहिजाम पुलिस के साथ एक अन्य वाहन के मदद से ट्रक को पकड़ा है।
वहीं थाना प्रभारी प्रणय सत्यम ने बताया कि सूचना मिली कि दो ट्रक कंटेनर में लादकर मवेशी ले जा रहे हैं। जिसको हमलोगों ने बेवा के पास पकड़ा है। जिसमें लगभग 80 की संख्या में मवेशी लदा हुआ है। दोनों ट्रक के चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है। जिसमें हमलोग मामला दर्ज कर आगे की करवाई कर रहे हैं।
