निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज परिसदन में कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक की गई। इस बैठक में सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता नेता वरिष्ठ कांग्रेस के जामताड़ा जिला के मुख्य कांग्रेसी गण उपस्थित हुए। जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने बताया की बैठक में मुख्य रूप से 9 फरवरी झारखंड में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम, संगठन सशक्तिकरण, जिला कमेटी का विस्तार प्रखंड कमेटी का विस्तार बूथ कमेटी, पंचायत कमेटी, मंडल कमिटी इत्यादि पर चर्चा की गई। राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम दिनांक 30 जनवरी को झंडा फहरा कर समापन करेंगे। उसी दिन उसी समय जामताड़ा जिला के सभी प्रखंडों में एवं जिला में झंडा फहराने का कार्यक्रम किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व क्रायकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश महासचिव सह जामताड़ा जिला प्रभारी मदन महतो, प्रदेश सचिव शमशेर आलम जामताड़ा विधान सभा प्रभारी और प्रदेश सचिव ऋषिकेश मिश्रा नाला विधानसभा प्रभारी सभी ने अपनी अपनी बातों को रखी। इस कार्यक्रम में जीवेश्वर मिश्रा, विजय दुबे, नंदकिशोर सिंह, प्रभु मंडल, मधुशुदान चंद्रा, कराली चारण सरखील, बेबी पासवान असलम अंसारी प्रखंड जामताड़ा अध्यक्ष , जलालुद्दीन अंसारी, ताकेश सिंह, शुबोध ओझा, पंकज झा, गणेश चंद्र मित्रा, समर माझी, जितेंद्र नाथ मंडल इत्यादि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *